फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दवा लेकर घर वापस जा रहा था किसान, वाहन की टक्कर से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के सुरिस बरदहिया बाजार के समीप शुक्रवार की रात पैदल घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। वाहन के धक्का से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी सतीश सिंह (52) पुत्र गौरीशंकर सिंह शुक्रवार की देर रात दवा लेकर अपने घर पैदल सुरिस जा रहे थे। जैसे ही बरदहिया बाजार के समीप पहुंचे। शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। धक्का लगने से सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सतीश पेशे से किसान थे। सतीश के तीन संतानें हैं। बड़ी पुत्री शालू (26), बेटा रणधीर सिंह (22), छोटी पुत्री खुशी (16) है। बड़ी पुत्री शालू को छोड़कर किसी की शादी नहीं हुई है। पत्नी सीमा सिंह और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई कमाई का सहारा नहीं है, बच्चों का पालन पोषण भी करना है।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें