फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा बना अपर जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार उच्चतर न्यायिक सेवा वर्ष 2020 की परीक्षा में जौनुपर के रामनगर क्षेत्र के गुतवन (सिहोरा) गांव निवासी किसान ओमप्रकाश सिंह के बेटे पवन कुमार सिंह का चयन अपर जिला जज के पद पर हुआ है। परीक्षा में चयनित सोलह प्रतिभागियों में पवन की आठवीं रैंक है। उनकी सफलता पर गांव के लोगों में खुशी है। पवन कुमार सिंह दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वर्ष 2009 से लोक अभियोजक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ जनपद में अपर जिला जज के पद पर कार्यरत जैनेंद्र पांडेय की प्रेरणा से उन्होंने तैयारी शुरू की और सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें