50- महराजगंज क्षेत्र के भवानीगढ़ में तेंदुए के हमले की सूचना के बाद मौके पर जुट गामीण।
- फोटो : JAUNPUR
राजाबाजार। सई नदी किनारे जंगली जानवर के बढ़ते आतंक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। बुधवार को करीब पॉच बजे खेत की रखवाली करते समय एक किसान पर झपट्टा मार घायल कर दिया। चिल्लाने पर आस पास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शोर सुनकर जानवर किसान को छोडकर जंगल की तरफ चला गया। आज बुधवार की अपराह्न भवानीगढ़ के राकेश सिंह (52) गेहूं के खेत की फसल की रखवाली कर रहे थे। करीब शाम पांच बजे जंगली जानवर सई नदी के जंगल से बाहर निकल कर राकेश सिंह के ऊपर झपट्टा मार घायल कर दिया। राकेश सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर दूसरे खेतों में कामकर रही दर्जन भर महिलाएं दौडं पडी। शोर सुन दौडती महिलाओं को देख जानवर जंगल की तरफ भाग गया। खबर मिलते ही ग्रामीण दौड पड़े। घायल राकेश सिंह को उठाकर परिजन सरायपडरी चौराहे पर एक निजी अस्पताल ले गए।