फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सर्पदंश से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। रामनगर गांव निवासी किसान पन्नालाल बिंद (55) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात में लगभग दो बजे वह घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बिस्तर पर चढ़े सर्प ने उनकी गर्दन के पास डस लिया। कुछ काटने का एहसास हुआ तो पन्नालाल ने उठकर मोबाइल की टार्च जलाई तो बिस्तर पर सर्प दिखाई दिया। उन्होंने घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें झाड़-फूंक के लिए मतरी ले गए। वहां जड़ी-बूटी देकर उन्हें घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद पन्नालाल की हालत बिगड़ने लगी। आसपास के लोग उन्हें सीएचसी मछलीशहर ले गए, जहां उपचार किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। हल्का लेखपाल आशीष पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एक सप्ताह में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें