फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली के कैथौली गांव में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामसमुझ यादव (85) शुक्रवार को घर से पैदल ही खेत की ओर जा रहे थे। करीब 500 मीटर दूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटन की सूचना मछलीशहर कोतवाली को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी विनीत मोहन पाठक का कहना है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
खुटहन। तिघरा गांव में बृहस्पतिवार को बाइक की टक्कर में घायल वृद्ध की वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। गांव निवासी इंद्रजीत गुप्ता का खेतासराय मार्ग पर आवास है। बृहस्पतिवार की शाम वह घर के सामने टहल रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक के पुत्र शिवनाथ गुप्ता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें