फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कूलर चलाकर सो रहा था परिवार, घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
केराकत के पनीहर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
केराकत। सरकी पुलिस चौकी क्षेत्र के पनीहर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से दस हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात समेट ले गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात के समय पूरा परिवार कमरे में कूलर चलाकर सो रहा था और उन्हें भनक तक नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़िता अर्चना सिंह पत्नी अमर सिंह अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक ही कमरे में कूलर चलाकर सो रहीं थीं। इसी बीच देर रात चोर घर के पिछले हिस्से में पहुंचे और खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे मंगलसूत्र, सोने की चेन, पांच अंगूठियां, कान की बालियां, मांगटीका और चांदी की पायल समेत लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी बटोर ले गए। सोमवार की सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बक्से और अलमारी के ताले टूटे थे और सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। गहने और नकदी गायब थी। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। केराकत कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें