फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रख कर परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कन्धीकला गांव में गोली मारकर हुई संतोष वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, गुस्साए परिजनों ने अन्तिम संस्कार के बजाय शव को रख कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि नामजद मुख्य आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी है, जबकि हमले में घायल दस लोगों का इलाज भी जिला अस्पताल में ठीक से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चिकित्सक इलाज में लापरवाही बरत रहे है। मौके पर जुटी भीड़ को मनाने के लिए पुलिस के अफसर सहित प्रभारी निरीक्षक बदलापुर पवन उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर तथा प्रभारी निरीक्षक महराजगंज ओमनारायण सिंह मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक परिजन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे। सीओ चोप सिंह का कहना था कि परिजनों को समझाने - बुझाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें