फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली एशियन पेंट बनाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बाजार पुलिस ने नकली एशियन पेंट बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से 535 खाली बाल्टी, 480 हैंडल, 514 ढक्कन और 512 एशियन नकली स्टीकर बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि एशियन पेंट कंपनी ने शिकायत की गई थी। प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार अखिलेश कुमार मिश्रा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रहे थे। एशियन पेंट कंपनी के अधिकारियों के साथ मंगलवार की शाम करीब सात बजे उन्होंने छापा मारा। इस दौरान मियापुर मोहल्ला निवासी बख्तीयर पुत्र महमूद आलम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 535 खाली बाल्टी, 480 हैंडल, 514 ढक्कन, 512 एशियन पेंट के नकली स्टीकर बरामद किया। पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाराणसी से उसके यहां पिकअप से ये सब सामान आया था। वह ग्रामीण इलाकों में इसे दुकानदारों तक पहुंचवाता था। जहां वे दूसरा पेंट इस बाल्टी में भरकर और स्टीकर लगाकर आसानी से एशियन पेंट के नाम से बेचते थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पूर्व में एक चैनल के रिपोर्टर के साथ उसका कैमरा भी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें