फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 02 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन मां शीतला धाम में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में भोर से घंटा घड़ियाल बजने लगे।  शहर के अलावा गांव से लोग मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


शाम को पूजा पंडालों में हवन पूजन के साथ देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई।  शुक्रवार को ही मंदिरों में सफाई करा दी गई थी। शनिवार को भोर में ही दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। भोर से मंदिर परिसर देवी के जयकारे से गूंजन लगे।

शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रशिष्ठ तथा कलश स्थापना करके पूजन अर्चन किया जाएगा। पहले दिन सुबह कलश स्थापना कर महिलाओं ने मां भगवती की उपासना की। मां शीतला धाम चौकिया, मां मैहर मंदिर परमानतपुर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। स्काउट गाइड्स ने दूर दराज से दर्शन के लिए आने वालों का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें