वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर में सत्र 2021-22 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में फेल हुए छात्रों के कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फॉर्म भरे जाने को लेकर विश्वविद्यालय ने निर्देश जारी किया है। ऐसे छात्रों को परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने एवं सत्यापन की तिथि 19 से 25 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 20 से 26 अक्तूबर रखी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि इसके बाद छात्रों को कोई और मौका नहीं मिलेगा।