फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घरौनी वितरण में वृद्धि न होने व स्वामित्व की प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियल टाइम खतौनी, किसान बीमा दुर्घटना संबंधी बैठक सोमवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने घरौंनी के वितरण में संतोषजनक वृद्धि न होने एवं इस माह में कोई घरौनी वितरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष इसमें वृद्धि करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आधे-अधूरे स्वामित्व की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े गांव का चुनाव करें एवं जहां अधिक मजरा है, उसका स्वामित्व कराना सुनिश्चित करें। समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति को तेज करें और अनमैप होल्डिंग को शून्य कराएं। जिलाधिकारी ने तहसीलवार उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से स्वामित्व योजना के प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने जलजीवन मिशन के तहत जनपद में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने एक्सईएन जलनिगम के प्रति नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी द्वय राम अक्षयबर चौहान, गणेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें