फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी जमीन की भी तलाश

Mon, 18 May 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल का माफिया डान मुन्ना बजरंगी अपनी मां की तेरहवीं के बहाने राजनीतिक जमीन की तलाश में जुटा है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो वह जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया,
विज्ञापन


सुल्तानपुर सहित कई जिलों के अपने परिचितों को कार्ड, एसएमएस, व्हाट्स एप, फोन आदि माध्यमों से निमंत्रण भेज रहा है। अब तक बीस हजार लोगों को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

आशंका है कि पूर्वांचल के इनामी अपराधी एवं शूटर इसी बहाने बजरंगी से मिलने आ सकते हैं। प्रदेश सरकार के जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर के कई रसूखदार लोगों के आने के आसार हैं।
विज्ञापन


सुरेरी थानाक्षेत्र के पूरेदयाल कसेरू निवासी मुन्ना बजरंगी की मां लीलावती सिंह का निधन आठ मई को हो गया था। उनका ब्रह्मभोज (तेरहवीं) 20 मई को है।

 मां के शुद्धक में शामिल होने के लिए बजरंगी सुल्तानपुर जिला कारागार से 16 मई को पैरोल पर घर आया था। मुंडन कराने के बाद उसने कार्ड बंटवाने के लिए सूची तैयार कराई।

इसकी भनक खुफिया एजेंसियों को लग गई। उसके शुभचिंतक एवं परिवार वाले तेरहवीं का कार्ड बांटने में जुटे हैं। 18 मई की सुबह बजरंगी अपने गांव आ जाएगा और 20 मई को तेरहवीं समाप्त होने के बाद जेल चला जाएगा।

बताया जा रहा है कि मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के गांवों के प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और ताकतवर लोगों को मौखिक रूप तेरहवीं का निमंत्रण दिया जा रहा है।

खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि पूर्वांचल के इनामी अपराधी एवं शूटर इसी बहाने मुन्ना से मिलने आ सकते हैं। जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर के कई प्रभावशाली राजनीतिज्ञों के भी आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुन्ना बजरंगी अपनी मां की तेरहवीं के बहाने राजनैतिक जमीन की तलाश में भी जुटा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें