फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनियमितता मिलने पर तीन शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण, एक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई कॉलेज सिद्दीकपुर का बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा केएम सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी मिलने और छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर को ठीक से न भरे जाने पर नाराज दिखे। जेडी ने तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा और एक का वेतन रोका।
विज्ञापन

वाराणसी के संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा केएम सिंह दोपहर में अचानक पहुंचे तो कॉलेज में हलचल मच गई। कई शिक्षक सीबीटी की परीक्षा में लगे होने के कारण अनुपस्थित रहे। सबसे पहले वह टर्नर फीटर के कक्ष में पहुंचे जहां शिक्षक नहीं मिले। उन्होंने दो शिक्षकों चंद्रेश और मुन्नलाल से स्पष्टीकरण मांगा। वेल्डर कक्ष में गए तो वहां एक शिक्षक की अनुपस्थिति रही। छात्रों की उपस्थिति का रिकॉर्ड सही न होने पर एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद वह वायरमैन के कक्ष में पहुंचे जहां पर बच्चों से कुछ प्रश्न किए। सवालों का सही जवाब न मिलने पर उन्होंने शिक्षक को कड़ी हिदायत दी की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहां पड़े मोटर्स और वायर के पास फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। मोटर मैकेनिक के कक्ष में छात्रों से बातचीत के बाद प्रैक्टिकल कर रहे छात्रों से मोटर के बारे में पूछा। एक अनुदेशक से मोटर के बारे में पूछे तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इसके साथ परिसर में अलग-अलग ट्रेडों का उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होने कॉलेज परिसर में कार्यरत एक सहायक पर लगे अभद्रता के आरोप की भी जांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें