फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार्य में लापरवाही पर पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरगूपुर में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की प्रगति की जानकारी के लिए शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी रतन सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि 65 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि छह लाभार्थी सुनीता पत्नी प्रभाकर निषाद, भगवती, उर्मिला पत्नी बीकू, सरोजा पाल पत्नी सर्वेश कुमार, मनीष कुमार प्रजापति, संगीता पत्नी रामधारी ने 40000 की प्रथम किश्त पाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसी स्थिति में उन्होंने ने संबंधित लाभार्थियों से तत्काल आवास का शुभारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो आवंटित धन की वसूली करने के लिए आरसी जारी की जाएगी। उन्होंने कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही पाए जाने के कारण ग्राम पंचायत मरगूपुर की पंचायत सचिव पूजा सोनी से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें