उद्यमिता विकास कार्यक्रम में जूटे लोग। स्रोत आयोजक
मानवीय दृष्टिकोण समिति व स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को डेवलमेंट अल्टरनेटिव्स कार्यक्रम के तहत मधुवन वाटिका ज्ञानपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेश सिंह ने महिलाओं को रोजगार संबंधी जानकारी दी। बताया कि गांवों में महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से तमाम कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। आरसेटी डायरेक्टर भारद्वाज उपाध्याय ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। वहीं डीएमएम शैलेन्द्र सिंह ने सभी को स्वरोजगार के लिए प्रभावित किया। इस मौके पर विष्णु मौर्या, रवि कुमार, विनीत सिंह, जगदीश पांडेय, हेमा सिंह ने भी योजनाओं के बारे में बताया। इस दाैरान इन्द्रेश दुबे, नारायण पांडेय, ईशा गुप्ता, गेंदा, रेशमा, मंजू व इंदू आदि रही।