माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2021-22 की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केद्रों को लेकर 209 विद्यालयों ने आपत्ति जताई है। डीआईओएस कार्यालय में जितनी आपत्तियां आई हैं उसमें से ज्यादातर विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आपत्तियां दी हैं। मानक की अनदेखी करते हुए 36 विद्यालयों का परीक्षा केंद्र 25 से 30 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। दस वित्तपोषित विद्यालयों ने केंद्र नहीं बनाए जाने पर आपत्ति जताई है।
चालू सत्र के बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 230 केंद्र बनाए गए हैं। जिनकी अनंतिम सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा को लेकर 13 जनवरी को शाम चार बजे तक 209 विद्यालयों ने डीआईओएस कार्यालय में आपत्ति दर्ज किया है। जिसमें 36 विद्यालय ऐसे हैं जिनका परीक्षा केंद्र दूर बना दिया गया है। 48 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनने के लिए आपत्ति दर्ज कराया है। 9 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जिनकों क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन कर दिया गया है। विभिन्न विद्यालयों से आई आपत्तियों को उनके निस्तारण के लिए अलग-अलग रखा जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 149033 छात्र पंजीकृत हुए हैं। बृहस्पतिवार को आपत्ति दाखिल करने के अंतिम दिन तक कई विद्यालय आपत्ति दाखिला करने के लिए डीआईओएस कार्यालय में इस कार्यालय से उस कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। कार्याल में आपत्ति जमा करने के लिए भटकना पड रहा था। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि जो भी आपत्तियां आई हैं उनका निरीक्षण कर निस्तारण किया जाएगा।