फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: परीक्षा आज, 1545 विद्यालयों की परखी जाएगी शैक्षिक गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सरकार ने नए सिरे से पहल शुरू की है। स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे (एसईएएस) अभियान के तहत जिले के 1545 विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की शौक्षिक स्तर को परखा जाएगा। इसके तहत कक्षा तीन, छह व नौ में पढ़ाई कर रहे छात्रों की शुक्रवार को परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा ओएमआर बेस पर कराई जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए बीआरसी को नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। शिक्षा शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले के जिन विद्यालयों का चयन किया गया है, उनमें कक्षा तीन तक के 462 विद्यालय, कक्षा छह तक के 600 विद्यालय व कक्षा नौ तक के 485 विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों की निगरानी के लिए कुल 1703 इन्वेस्टीगेटर लगाए गए हैं। परीक्षा तीन नवंबर को सुबह 10 बजे से साढ़े बारह बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा पर नजर रखने के लिए छह जोनल व 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी उप शिक्षा निदेशक व डायट के प्राचार्य शिक्षा डा.विनोद कुमार शर्मा व जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यभान करेंगे। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेद्र कुमार और वरुण कुमार यादव परीक्षा प्रभारी बनाए गए हैं। स्टेट एजुकेशन एचीवमेंट सर्वे की परीक्षा के बाद ओएमआर सीट को डायट पर सरल ऐप के माध्यम से स्कैन कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। डायट के प्राचार्य डा.विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और ओएमआर सीट भेज दिया गया है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें