फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा तिथि तय 106 कालेजों का नहीं जमा हुआ परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए तिथि तय हो चुकी है। परीक्षाएं 25 फरवरी से शुुरू होगी। इसके बाद भी 106 कॉलेजों का परीक्षा फार्म तय तिथि पर भी नहीं हो सका है। ऐसे में इन कॉलेजों के हजारों छात्रों का भविष्य अधर में हैं। बिना मानक पूरा किये ही दाखिला लेने वाले कॉलेजों के छात्रों का परीक्षा फार्म लेने से विश्वविद्यालय प्रशासन ने मना कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि विवि प्रशासन ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए अब विलंब शुल्क के साथ 31 जनवरी तक परीक्षा आवेदन जमा करने का समय दिया है। विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षा में 909 कॉलेजों के छात्रों को शामिल होना है, लेकिन अभी तक 106 कॉलेजों का परीक्षा फार्म जमा नहीं पाया है। कॉलेजों ने दाखिला तो ले लिया, लेकिन मानक पूरा नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कॉलेजों का परीक्षा आवेदन लेने से इनकार कर दिया था। विश्वविद्यालय ने पहले तो यह कहते हुए परीक्षा फार्म लेने से इनकार कर दिया कि बिना मानक पूरा किए ही कॉलेजों ने दाखिला ले लिया है।
मानक पूरा करने के बाद ही इन कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों का परीक्षा फार्म जमा किया जाएगा। परीक्षा फार्म नहीं जमा होने के बाद कालेजों ने विवि की परिक्रमा करना शुरू कर दिया। छात्रों का सत्र बेकार न जाए इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने कालेजों को एक मौका दिया कि वह लेट पेमेंट के साथ 31 जनवरी परीक्षा आवेदन जमा करे दें। इस तिथि के बाद किसी भी कालेज का परीक्षा आवेदन नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालवय में यह कोई नहीं नया नहीं है। हर वर्ष परीक्षा के लिए तमाम कॉलेजों का आवेदन रोक दिया जाता है। बाद में उनकी परीक्षा भी करा दी जाती है। विवि प्रशासन कॉलेजों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

करीब 95 कॉलेज ऐसे हैं जिनका परीक्षा फार्म नहीं हो पाया है। इन कालेजों को 31 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने का समय दिया गया है। इस तिथि के बाद किसी भी कालेज का आवेदन नहीं लिया जाएगा।-बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें