फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि: परीक्षा के लिए बनेंगे संशोधित प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए पहले से तैयार प्रश्न पत्र में संशोधन किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षकों को पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय को ध्यान में रखकर नए सिरे से प्रश्न पत्र तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

परीक्षा समिति के निर्णय के अनुसार जो प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे, उसमें सवाल कम होंगे। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि कोविड संक्रमण के चलते कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा की समयावधि कम करने के साथ ही सवाल भी कम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षकों ने मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र पहले ही बनाकर विभाग को उपलब्ध करा दिया था, लेकिन कोविड-19 संक्रमण के चलते जुलाई में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। कोविड गाइड लाइन को ध्यान में रखकर परीक्षा की समयावधि कम करने के साथ प्रश्नपत्र में दिए जाने वाले सवालों की संख्या भी कम करने की तैयारी है। परीक्षकों को फिर से प्रश्नपत्र तैयार करने को कहा गया है। जिन विषयों में दो पेपर की परीक्षा होती थी, अब उनके एक पेपर की परीक्षा होगी। पहले पेपर के आधार पर दूसरे में नंबर दिया जाएगा। इसी प्रकार जिस विषय में तीन पेपर होते थे, उनमें दो पेपर की परीक्षा कराई जाएगी। जिन विषयों में तीन से अधिक पेपर की परीक्षा होती थी, उनमें पहले, दूसरे और पांचवें पेपर की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें