फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम से छेड़छाड़ लोकतंत्र की हत्या

Wed, 12 Apr 2017 12:53 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताआें को संबोधित करते राज्यसभा सांसद मुनकाद अली। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम मशीन में धंाधली व छेड़छाड़ के विरोध में बसपा कार्यकर्ताआें ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को पत्रक भी सौंपा।
विज्ञापन


   जोनल कोआर्डिनेटर मुनकाद अली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ईवीएम के साथ बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। भाजपा के लोगों ने विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। मायवती ने इस घोटाले को उठाकर जनता को जागरुक किया। उन्होंने यह संकल्प लिया है कि जब तक चुनाव आयोग मतदान मतपत्रों से कराने की घोषणा नहीं करता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
  कहा कि  विधानसभा चुनाव में धांधली नहीं की गई होती तो निश्चित रुप से बसपा की सरकार बनती। बसपा कार्यकर्ता अपने को कमजोर नहीं समझे।

  किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनकी हर आवाज को विधानसभा में उठाया जाएगा। धरने में विधायक सुषमा पटेल, वीरेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, रामफेर गौतम, लालजी यादव, उर्मिला राज, संजीव उपाध्याय, दीपचंद्र राम, पारसनाथ पासी, मिर्जा जावेद सुल्तान, तनवीर हसन, सलीम खान, अवधेशचंद्र, अरशद कुरैशी, डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ, शंभूनाथ, केके विश्वकर्मा, परशुराम, पल्टू राम, जेपी सिंह व उग्रसेन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संग्राम भारती ने किया। जबकि जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें