फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए लगे तीन सौ शिक्षक 

Fri, 15 Apr 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पूविवि में मूल्यांकन करते शिक्षक।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार नए केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य  डा. संजीव कुमार सिंह की देखरेख में शुरू हुआ। केंद्रों पर विषयवार कापियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है।  चार केंद्रों पर छह विषयों के मूल्यांकन के लिए तीन सौ शिक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जिन विषयों में छात्रों की संख्या अधिक है उन कापियों के  मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डा. राम मोहन सिंह की देखरेख में मैकेनिकल वर्कशाप में सैन्य विज्ञान और गृह विज्ञान की कापियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है।

मूल्यांकन के लिए 80 शिक्षक इस केंद्र पर कापियों का मूल्यांकन कर रह हैं। इसी प्रकार डा. वीके त्रिपाठी को फार्मेसी संस्थान पर चल रहे मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस केंद्र पर समाजशास्त्र विषय का  मूल्याकंन चल रहा है।
विज्ञापन


डा. विजय कुमार त्रिपाठी और डा. सुशील कुमार सिंह को  आईबीएम भवन मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौपी गई है। इस केंद्र पर  अर्थशास्त्र और शिक्षाशास्त्र की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। डा. अखिलेश्वर शुक्ला और डा. डीके पटेल की देखरेख में संकाय भवन में राजनीति विज्ञान की कापियों का मूल्यांकन कराया

जा रहा है। उपकुलसचिव गोपनीय संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से विश्वविद्यालय परिसर में चार नए मूल्यांकन केंद्र शुरू हो गए हैं। परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए लेटर जारी कर दिया गया है। केंद्रों की संख्या बढ़ाने के  पीछे विवि की मंशा है कि समय से मूल्यांकन करके रिजल्ट घोषित कर दिया जाए। मूल्यांकन में जगदंबा मिश्रा, डा. पीके कौशिक आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें