नगरपालिका की नाली पर अतिक्रमण की जद में आए गुमटी व दूकानदारों को रविवार को प्रशासन ने हटवाया। देर शाम को चहारसू चौराहे पर एक धार्मिक स्थल के सामने नाली तोड़ने को लेकर होहल्ला हुआ, लेकिन प्रशासन की सूझ बूझ से
कोई खास बवाल नहीं हो सका। पुलिस ने लाठी पटक कर लोगो को खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। इस दौरान पुलिस वालों से कुछ लोगों की झड़प भी हुई।
ईओ संजय शुक्ला ने बताया कि नाली पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उसे प्रशासन की मदद से हटवाया गया। नए नाले का निर्माण यहां कराया जाएगा।