फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हर तीसरे दिन मिल रहे डेंगू पीड़ित बनाए गए 135 बेड के वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस साल डेंगू के 23 मरीज मिल चुके हैं। इनमें पिछले 15 दिन में पांच मरीज मिले हैं। मरीजों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में 135 बेड के वार्ड बनाए गए हैं। इसमें दवाओं के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष वर्ष यह आंकड़ा अब तक 95 पर पहुंच गया था। वहीं, डेंगू के मिल रहे मरीजों को देखते हुए जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी केंद्रों पर डेंगू वार्ड स्थापित कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित हर मरीजों की जांच कराई जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि जौनपुर नगर के हर वार्ड में हॉट स्पॉट बनाए गए है।
नगरीय इलाके में कुल 64 हॉट स्पॉट बनाकर उनकी निगरानी की जा रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार यादव ने कहा डेंगू के इलाज के लिए सभी सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पैरासीटामाल, डॉक्सीसाइक्लिन, बी काम्प्लेक्स, ओमेप्राजोल, डाइक्लोफिनैक, जिंक तथा आयरन उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई डेंगू का मरीज मिलता है तो भर्ती कर उसका इलाज करें। दिक्कत होने पर जिला मुख्यालय पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें