जौनपुर। गैस एजेंसियों की मनमानी की जांच के लिए मंगलवार को बाट-माप अधिकारी दफ्तर से बाहर निकलीं। दो गैस एजेंसियों की जांच के दौरान खामियां मिलने पर उनका चालान किया गया। इस दौरान उन्होंने एक पिज्जा सेंटर की भी जांच की।
बता दें कि गैस घटतौली, वेंडरों द्वारा गैस डिलिवरी चार्ज लेने, घरेलू गैस का उपयोग कामर्शिल में करने सहित अन्य गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर अमर उजाला लगातार पिछले पांच दिनों से अभियान चला रहा है। अभियान के पांचवें दिन मंगलवार को बाट माप अधिकारी ज्योत्सना श्रीवास्तव दो गैस एजेंसियों व पिज्जा की दुकान की जांच की।सबसे पहले वे तेजस्वी इंडेन गैस एजेंसी आरा की जांच की। इस दौरान उनको सिर्फ सत्यापन व मुद्रांकन प्रमताण पत्र नहीं मिला। इसके अलावां सब कुछ ठीक मिला। जिस पर उन्होंने चालान किया। इसके बाद वे परमहंस इंडेन गैस एजेंसी मल्हनी की जांच की। यहां भी सिर्फ सत्यापन व मुद्रांकन प्रमाण पत्र नहीं मिला। बाकी सब कुछ सही मिला। उन्होंने इस गैस एजेंसी का भी चालान किया। इसके बाद वे वाजिदपुर स्थित गो 69 पिज्जा के दुकान की जांच की। इस दौरान थम्सअप कोलड्रिंक के 180 एमएल की शीशी में निर्धारित मूल्य से 10 रुपये अधिक लिया जाना पाया गया। जिस पर उन्होंने दुकान का चालान किया।
- दो गैंस एजेंसियों पर की गई जांच में सत्यापन व मुद्रांकन प्रमाण पत्र नहीं मिला। वाजिदपुर स्थित एक पिज्जा की दुकान पर जांच के दौरान मूल्य से 10 रुपये अधिक में 180 एमएल का कोल्ड ड्रिंक बेचा जाना पाया गया। तीनों का चालान कर दिया गया है। - ज्योत्सना श्रीवास्तव,बाट माप अधिकारी