पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए भवन में उर्दू, फारसी, अरबी व रसायन शास्त्र विषय का 30 अगस्त को प्रस्तावित केंद्रीय मूल्यांकन अब 31 अगस्त को होगा।
यह जानकारी विश्वविद्यालय के उप समन्वयक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वाणिज्य, भौतिकी व बीएससी (कृषि) का मूल्यांकन समाप्त हो चुका है। जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व गणित का मूल्यांकन कराया जा रहा है। समन्वयक डॉ. संदीप कुमार सिंह व डॉ. विपिन कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के आदेश पर अपरिहार्य कारणों से 30 को मूल्यांकन स्थगित रहेगा। अगले दिन 31 अगस्त को केंद्रीय मूल्यांकन निर्धारित समय पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत शुरू होगा।