माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने सोमवार को तीसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। शिक्षक संघ के पदाधिकारी सभी छह केंद्रों के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताए। शिक्षक संघ का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जनक कुमारी इंटर कालेज में जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनेश चक्रवर्ती, संदीप सिंह, प्रशांत पांडेय, रिपुसूदन सिंह, जीजीआईसी में जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के नेतृत्व में अखिलेश चंद्र, ब्रह्मदेव यादव, पियूष त्रिपाठी, नगर पालिका इंटर कॉलेज में जयप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, इंद्रसेन सिंह, टीडी इंटर कालेज में राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जयशंकर सिंह, प्रह्लाद सिंह आदि लोग रहे। इसी तरह शिया इंटर कालेज में प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सुधीर राय, रामप्रताप विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, मोहम्मद हसन इंटर कालेज में प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, संतोष रघुवंशी, राजेश यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। सोमवार को शिक्षक विधायक लालबिहारी यादव ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर बहिष्कार कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया।