फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी बीन रही महिला पर गिरे यूकेलिप्टस का पेड़, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोधुवा में सोमवार को यूकेलिप्टस के तीन पेड़ों के गिरने से महिला की मौत हो गई। वह बाग में लकड़ी बीनने गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोधुवा गांव निवासी उर्मिला देवी (45) पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी। सोमवार की दोपहर वह रेलवे लाइन के किनारे स्थित बाग में लकड़ी बीनने गई थी। बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ की कटाई चल रही थी। उर्मिला लकड़ी बीनने में मशगूल थी। इसी दौरान काटे जा रहे तीन पेड़ अचानक उसके ऊपर गिर गए। उर्मिला दब गई। उसके सिर में भी गंभीर चोटें आईं। बाग में मौजूद मजदूरों ने महिला को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से बाग में अफरातफरी मच गई। कटाई कर रहे मजदूर फरार हो गए। सूचना पर एसओ ओम नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें