फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के सहयोगी सम्मानित

Sun, 15 Mar 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समामाजिक संस्था जेब्रा की ओर से रविवार को आयोजित एक समारोह में सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाले 194 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 संस्था ने दिसंबर 2014 में 63 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया था और इन लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया था।

नगर के वाजिदपुर स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गौतम बुद्धनगर के जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने सामाजिक संस्था जेब्रा के प्रयासों की सराहना की।

 उन्होंने कहा कि ईश्वर का आदेेश मानकर सामाजिक कार्यों में दान करना पुण्य कार्य है। विशिष्ट अतिथि एसपी वीपी श्रीवास्तव ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने कहा कि सामाजिक
विज्ञापन


 संस्था जेब्रा जहां गरीब परिवार की लड़कियों के हाथ पीले करने में मददगार साबित हो रही है वहीं संस्था के इस प्रयास से दहेज प्रथा को खत्म करने में भी मदद मिलेगी। समारोह में योगदान के लिए 10, अनुकरणीय योगदान के लिए 16,
विज्ञापन


स्मरणीय योगदान के लिए 28, विशिष्ट योगदान के लिए 77, सराहनीय योगदान के लिए 37 और 26 अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय सेठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्था की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें