बदलापुर। कंपोजिट विद्यालय बदलापुर खुर्द में मंगलवार को आयोजित स्व. मुंशी राम निषाद मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाट्न मुख्य अतिथि शिक्षक संघ प्रदेशीय मंत्री अनिल कुमार यादव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बदलापुर खुर्द व जौनपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अध्यक्षता राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, मंत्री राय साहब यादव व अनिल कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक मुकेश कुमार निषाद ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर शिक्षक राधेश्याम चौरसिया, कमल देव तिवारी, देवेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद थे।