डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने गुरुवार की सुबह ढालगढ़ टोला वार्ड का निरीक्षण किया। ईओ संजय शुक्ला को निर्देश दिया कि वे मोहल्ले में टूटी नाली और सड़क किनारे लगी गंदगी को अच्छी तरह से सफाई करवाएं। साथ ही सड़क पर जानवर बंाधने वालों और गिट्टी, बालू, ईट रखने वालों को नोटिस जारी करें।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने को निर्देश दिया कि सड़क पर लगे विद्युत पोल और टूटे तार को ठीक करवाएं। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वार्ड में जमीन संबंधी विवाद को जल्द से जल्द खत्म करवाएं। अधिशासी अभियंता जलनिगम एमआई अंसारी को वार्ड में खराब पडे़ इंडिया मार्क टू को हटाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम ने शिविर लगाकर जनता की समस्या सुनी।
शिकायतकर्ता डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि गर्मी में आए दिन विद्युत ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जल जाता है। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी से निपटने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ किले का अवलोकन किया। 3 अप्रैल को सुबह सात बजे से डीएम मतापुर वार्ड का निरीक्षण करेंगे।