टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह बरकरार है। बृहस्पतिवार को भी जिले में 2527 युवाओं ने टीका लगवाया। हालांकि यह आंकड़ा लक्ष्य से अभी भी कम है। रोजाना तीन हजार युवाओं को टीका लगवाने का लक्ष्य है। स्लॉट बुकिंग के बाद भी विभिन्न कारणों से कुछ लोग नहीं आ रहे। उधर, 45 वर्ष से अधिक आयु वालों ने भी बढ़-चढ़कर टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 2527 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2532 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें से 2198 लोगों ने पहली और 344 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1182 लोगों को टीका लगा। इसमें से 843 लोगों को पहली और शेष 339 लोगों को दूसरी डोज लगी। अभी तक जिले में 371812 टीके की डोज लगाई जा चुकी है।