जौनपुर। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (प्रशासक) सहकारिता और जनपद नोडल अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार को जनपद में आए। कलेक्ट्रेट सभागार मेंकोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा किए। इस दौरारन उन्होंने गोवंश को गो-संरक्षण केंद्रों में रखने के निर्देश दिया। साथ ही गोशाला में अलाव की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में मूलभूत सुविधाओं की कमी न होने पाए। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि द्वितीय डोज की प्रगति के लिए जो 20 जनवरी 2022 तक 75 प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया है। अब तक जनपद में 58 प्रतिशत प्राप्त किया गया है। नोडल अधिकारी ने इसको 75 प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों की प्रगति की समीक्षा भी की। जिसको शत-प्रतिशत करने का शासन को निर्देश प्राप्त है जिसमें जनपद में लगभग 35 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है जो विगत 03 जनवरी से शुरू किया गया था। नोडल अधिकारी ने सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि पहला और दूसरा डोज शीघ्र लगवा लिया जाए। टीकाकरण से सम्बन्धित डाटा फीडिंग का कार्य पोर्टल पर भी प्रदर्शित हो। वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एमओआईसी को निर्देशित किया कि ओटीपी को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन करें।