परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे नामांकन अभियान के पहले पखवारे में 27 हजार नए छात्रों का नामांकन किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में पहली अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर चालू माह में नामांकन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
अभी तक परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या करीब 5 लाख 10 हजार है। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों के शिक्षक अभियान में सहयोग कर रहे हैं। पूरे माह भर अभियान चलाया जाएगा। 15 दिन में 27 हजार नए छात्रों का नामांकन हुआ है। अभियान को और सक्रियता से चलाया जाएगा।