फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी बिजली दर के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट गए।
विज्ञापन


जहां प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले मुख्यमंत्री का पुतला जलाने को लेकर पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुुई।

इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए विद्युत दरों में बढ़ोतरी की गई।

पूरे सूबे में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे लोगों में भय का का माहौल। शहर अध्यक्ष नेयाज ताहिर शेखू ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


 रमजान के पाक महीने में सरकार ने बिजली दर में वृद्धि करके समाजवादी चरित्र को उजागर किया है। पहले से ही जनता महंगाई की मर झेल रही है।

 ऐसे में बिजली दर में की गई बढ़ाेतरी लोगों के लिए परेशानी आैर लाएगी। इस पर   प्रदेश्ा सरकार को विचार करना होगा।

 सभा को शालिनी सिंह, देवेंद्र मिश्र, मोती लला बिंद, खुर्शीद अनवर खां, अमित तिवारी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, राम प्रताप सिंह, राकेश उपाध्याय, मुन्नी लाल यादव, दिनेश चौबे, विजय शंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें