अभियंता, ईओ का वेतन रोका
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में कर वसूली की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अधिशासी अभियंता विद्युत एवं केराकत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
स्टाप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का लक्ष्य पूर्ण न कर पाने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने काम जल्द पूरा करने को कहा और एसडीएम से खराब प्रगति वाले सब रजिट्रार से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। साथ ही बकाए की आरसी जारी कर वसूली का लक्ष्य पूरा करने को कहा। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में एलईडी लगवाने को कहा।