फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आज आएंगे ऊर्जा मंत्री, 19 को पांच घंटे जिले में रहेंगे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 19 सितंबर को जनपद के दौरे पर रहे हैं। उनके आने के पहले 17 को जनपद के प्रभारी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आएंगे। वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

दोनों मंत्री अपने दौरे के दौरान पांच-पांच घंटे तक जनपद में रहेंगे, जिसकी तैयारी में अधिकारी जुटे हुए हैं। उप मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से तैयारी तेज हो गई है।
अधिकारियों के मुताबिक उप मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर उतरेंगे। इसके बाद वह ट्रांजिस्ट हॉस्टल निर्माण कार्य को देखेंगे। इसके बाद स्वच्छता पखवारा के तहत किसी मलीन बस्ती निरीक्षण करेंगे। यहां प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

वह जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखने के बाद जिला कारागार के नव निर्माणकार्य का निरीक्षण करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के मुताबिक उप मुख्यमंत्री सुबह दस बजे आ जाएंगे और अपराह्न तीन बजे तक जनपद में रहेंगे।
वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सिरकोनी विकास खंड के अमदहां में गौ आश्रय का निरीक्षण करेंगे। वहीं, 17 को जनपद के प्रभारी मंत्री व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जनपद में सुबह 11 बजे आ जाएंगे।
वह मेडिकल कालेज में प्रधानमंत्री के प्रसारित होने वाले लाइव प्रसारण को देंखेंगे। इसके बाद जिला अस्पताल में भाजपा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के बाद शीतला धाम चौकियां में स्वच्छता कार्यक्रम और राजा साहब का पोखरा में आयोजित पौधरोपण में हिस्सा लेंगे। इसके बाद निरीक्षण भवन आएंगे। फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें