फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीगांव में चारागाह की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हरीगांव में ग्रामसभा की चरागाह की भूमि पर गांव के कतिपय लोगों द्वारा अतिक्रमण को रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। गांव की चरागाह की करीब पौने दो एकड़ जमीन पर गांव के कतिपय लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिसमें रायसाहब यादव का पक्का कमरा जिसमें दुकान चलाते थे। इस समय दुकान बंद चल रही थी। इसके अलावा नन्हकू व जिलाजीत द्वारा नाद, हौदी छ्प्पर आदि रख कर वर्षों से कब्जा जमाए हुए थे। उसी जमीन पर खेल मैदान विकसित करने के लिए शासन का सख्त निर्देश था। शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रधानों,सचिवों व लेखपालों की मीटिंग में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सख्त निर्देश दिया था कि तालाब, खेल मैदान,चरागाह आदि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वालो पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाए। इसी क्रम में रविवार दोपहर बाद गांव के हल्का लेखपाल जितेंद्र कुमार, कानूनगो संजय तिवारी, अशोक कुमार, विनोद कुमार सत्यप्रकाश, सचिव रामकृष्ण यादव व राजस्व कर्मियों की टीम सिकरारा थानाध्यक्ष विवेक तिवारी व भारी पुलिस फोर्स के साथ बुल्डोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव के सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें