बाईपास निर्माण के लिए रूकावट बन रहा अतिक्रमण अब एक सप्ताह के भीतर हटाया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक बैठक की गई और तत्काल प्रभाव से इसे हटाने का निर्देश दिया गया।
मछलीशहर-वाराणसी एनएच निर्माण के तहत जंघई में बन रहे बाईपास के लिए चौका गांव में रुकावट बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचएई के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में घोषणा कराई। अतिक्रमणकारियों को सात दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मछलीशहर से वाराणसी जा रही एनएच 731-बी का निर्माण चल रहा है। जंघई बाईपास का निर्माण भी कराया जा रहा है लेकिन जंघई के चौका मोड पर काश्तकार मुआवजा कम देने की बात कहकर निर्माण नहीं कराने दे रहे हैं। इस पर रविवार को अधिकारियों के निर्देश पर जंघई पुलिस की मौजूदगी में एनएचएआई के अधिकारियों ने काश्तकारों को जगह खाली करने के लिए कहा।
घोषणा की गई कि एक सप्ताह के अंदर लोग जगह खाली कर दें। इस पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर एनएचआई अवर अभियंता ओपी प्रसाद, एनएच पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर सहायक अभियंता जय प्रकाश नारायण वर्मा, स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के लायजनिंग मैनेजर अनिल राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता एनएचई पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर डीपी सिंह ने बताया कि विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर चौका गांव में प्रभावित मकानों को हटाने के लिए उद्घोषणा कराई गई व एक सप्ताह का समय दिया गया है।