फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पटरियों पर दुकानदारों का अतिक्रमण, जाम से चलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नगर के गांधी तिराहे पर दुकानदारों के अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा है। ऐसे में यहां जाम होना आम बात है। नगर पालिका परिषद की अनदेखी के चलते यहां नो वेंडिंग जोन में अवैध ठेले वालों का कब्जा है।यह तिराहा सबसे भीड़भाड़ वाला व्यस्ततम इलाका है। यहां कोतवाली, तहसील, बैंक, पोस्ट ऑफिस, विद्यालय के अलावा व्यावसायिक संस्थाएं हैं लेकिन अतिक्रमण के चलते यहां सुबह से शाम जाम लगा रहता है। गांधी तिराहे से मुख्य मार्ग, सब्जी मंडी से लेकर रेलवे लाइन तक दोनों पटरियों पर दुकानदारों व ठेले वालों का कब्जा है। कहने के लिए तो यह क्षेत्र नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है किंतु इसका कोई मतलब नहीं है। नगर पंचायत व पुलिस की शह पर दुकानदारों के अलावा सब्जी और ठेले वालों द्वारा इस जोन में भी ठेला लगाकर पटरियों पर अतिक्रमण किया गया है। यही हाल वाराणसी-मछलीशहर रोड व मुख्य मार्ग का भी है। अतिक्रमण के चलते यहां 50 फीट चौड़ी सड़क 10 बजते- बजते 10 फीट में तब्दील हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजो व रोगियों को होती है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही इसे हटाने का अभियान शुरू किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें