फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाैनपुर में मुठभेड़ : दो बदमाश गिरफ्तार, कारतूस-तमंचा और नकदी बरामद; खंगाले जा रहे आपराधिक इतिहास

Sun, 15 Dec 2024 02:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News : पकड़े गए बदमाशों ने बीते शनिवार को एटीएम में बुजुर्ग से 20 हजार रुपये लूटा था। इसके बाद भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पीछाकर एक बदमाश काे पकड़ लिया था। घटना के दूसरे दिन यानी रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाग निकले बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मडियाहूं व थाना रामपुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में लूट के दो अपराधी राहुल पाल पुत्र अनिल निवासी शेखपुर थाना देल्हुपुर जनपद प्रतापगढ़ व सागर सरोज पुत्र राजेंद्र सरोज निवासी अकारीपुर विश्वनाथगंज थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उनके पास से दो तमंचा .315 बोर व तीन खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, 16 एटीम कार्ड व 6000 रुपये बरामद हुए हैं।



थाना मडियाहूं में बीते 14 दिसंबर को को लूट की घटना में शामिल अभियुक्तगण के स्विफ्ट डिजायर कार का पुलिस ने बेलवां बाजार से पीछा करते हुए तहसील गेट मडियाहूं के पास घेर लिया। अभियुक्त अभियुक्त पंकज कुमार भारती पुत्र सरोज नि. ग्राम सहरीबोझ सिरसा चौराहा ब्लाक धनुपुर थाना सरायममरेज प्रयागराज गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि घटना में हम चार लोग शामिल थे, जब पुलिस पीछा कर रही थी तो भीड़ का सहारा लेकर गाड़ी धीरे करके चुपके से बैठे हुए तीन साथी को उतार कर भगा दिया था। 

बदमाशों में राहुल पाल पुत्र अनिल पाल निवासी शेखपुर थाना देल्हुपुर जनपद प्रतापगढ़, सागर सरोज पुत्र राजेंद्र सरोज निवासी अकारीपुर विश्वनाथगंज थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़, मुकेश भारती पुत्र दयाराम भारती नि0 खपटिया थाना सैदाबाद हड़िया प्रयागराज और पंकज कुमार भारती पुत्र सरोज नि0 ग्राम सहरीबोझ सिरसा चौराहा ब्लाक धनुपुर थाना सरायममरेज प्रयागराज शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने किया रूकने का इशारा तो कर दी फायरिंग
इसके पहले अभियुक्त पंकज की गिरफ्तारी के बाद इसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं। रविवार को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश जो असलहा लिए हुए हैं, वे जमालापुर से बंधवा जाने वाले रोड की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। माैके पर दो व्यक्ति पैदल बधवां की तरफ जा रहे थे। 

पुलिस को देखते ही खेतों की तरफ भागने लगे। रूकने के लिए कहने पर उनमें से एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की कार्रवाई की तो दोनों बदमाश घायल हो गए।

उक्त बदमाशों के पास से एक-एक तमंचा देशी .315 बोर मिले हैं। घायल बदमाशों की तलाशी ली गई तो पैंट से 08 एटीएम कार्ड और 500-500 के छह नोट बरामद हुए। दूसरे ने अपना नाम सागर सरोज पुत्र राजेंद्र अकारीपुर विश्वनाथगंज थाना देल्हूपुर (प्रतापगढ़) उम्र 24 वर्ष बताया।

बदमाशों ने ने बताया कि हम लोगों ने बेलवा बाजार में हिटाची एटीएम से पैसा निकालने गए एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल लिया था और उसे दूसरा दे दिए। यह पता चलते ही वह चिल्लाने लगा। हम उसे धक्का देकर उसका 20 हजार रुपये लेकर भाग निकले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें