शासन में लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा दूसरे दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें शासन में लंबित पड़े मांगों को शीघ्र पूरा करने का की मांग की
गई। साथ ही शासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न मांगें शासन में लंबित पड़ी हैं। जिसमें जूनियर इंजीनियर के
प्रमोशन में ठहराव को देखते हुए 4800 पे ग्रेड, पुराने पेंशन की बहाली, 30 लीटर पेट्रोल के बराबर वाहन अनुक्षण भत्ता, निगम परिषदों में एक जनवरी 2006 से पुनरीक्षित छठे वेतन आयोग के वेतन एरियर का भुगतान और निरंतर सेवा पर
तीन तीन पदोन्नति आदि मांग लंबित पड़े हैं। जिसे अभी तक शासन द्वारा पूरा नहीं किया गया है। जिसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो तो हम लोग अनिश्चित कालीन
हड़ताल करने को बाध्य होंगे। धरना देने वालों में अध्यक्ष इंजीनियर एलएम सिंह, श्यामनारायण यादव, अनिल कुमार मौर्य, महेंद्र कुमार फरीदवार, जीएन दुबे व सीबी सिंह आदि उपस्थित रहे।