स्वच्छ गोमती अभियान के तत्वावधान में रविवार को विसर्जन घाट पर विश्व जल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने मानव शृंखला बनाकर जल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
साथ ही जल संकट के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जल को संरक्षित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के न्यूरोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा.वीएन मिश्रा रहे।
उन्होंने नदियों को प्रदूषण मुक्त करने, जल स्त्रोंतों को संरक्षित करने और भविष्य में होने वाले जल संकट के प्रति लोगों को आगाह किया। कहा कि जल संरक्षण के लिए लोगों को संकल्प लेना चाहिए। जल ही जीवन है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की नदी जोड़ो योजना, गंगा योजना व वाटर रिचार्जिंग योजना पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विनय सिंह रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, गौतम गुप्ता, राजवीर सिंह, विकास शर्मा, मनोज तिवारी, राजेंद्र विश्वकर्मा व अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।