फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समन्वित खेती से उत्पादन बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय किसान मेला के अंतिम दिन रविवार को कृषि सूचना तंत्र की मजबूती और किसान जागरूकता के साथ ही समन्वित खेती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि किसान समन्वित खेती के माध्यम से उत्पादन बढ़ाएं। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के उपाय, विपणन व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य, रबी फसलों के बेहतर उत्पादन वाली तकनीकी एवं लाभकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी। किसानों से समय-समय पर विशेषज्ञों से सलाह लेने की बात कही।
उपकृषि निदेशक जयप्रकाश ने कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए नई-नई योजनाएं संचालित करती रहती है। जब तक किसानों का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नही है। उन्होंने किसानों को सम्मानित किया। अध्यक्षता देवराज पांडेय तथा संचालन उप परियोजना निदेशक डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया, वैज्ञानिक डा. सुरेन्द्र प्रताप, डा. लालबहादुर, डा. अनिल यादव, डा. राजीव सिंह, डॉ. अमित कुमार अमहित ने भी संबोधित किया। किसान मेला समापन के अंतिम दिन जनसेवाश्रम से कुमारी दीपा रानी, धर्मापुर प्रोड्यूसर कम्पनी से संध्या सिंह, एफपीओ फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी बक्शा से दुर्गा मौर्या, कृष्णा इंटरप्राइजेज प्रयागराज से अशोक, गायक दीपक पाठक देव एवं सफल संचालन के लिए रमेश यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सब्जी की खेती में डिम्पी मौर्या, समूह सखी से सुनीता सिंह, सब्जी उत्पादन में सुनीता, मछली पालन में प्रमिला रावत, काला गेंहू में जोखनलाल मौर्या, बकरी पालन खुशबू, पशुपालन में कंचन, एफपीओ से राजेन्द्र सिंह, भरत कुमार एवं महिला कृषक इंद्रकला को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें