फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त से पहले मेडिकल कॉलेज को पूरा करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य और चिकित्सकों की तैनाती के बाद स्वशासी मेडिकल कॉलेज का निर्माण शीघ्र पूरा करने पर प्रशासनिक तंत्र जोर-शोर से लग गया है। कोशिश है कि निर्धारित समय से पहले ही मुख्य भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाए। ताकि अगस्त से ओपीडी शुरू होने में देरी न हो।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर में वर्ष 2015 से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को पहले 2018 तक ही पूरा होना था। बाद में वर्ष 2020 तक कार्य पूरा कराने का समय निर्धारित किया गया। कार्यदायी संस्था और काम करा रही कंपनी के बीच गतिरोध के चलते तय समय तक निर्माण पूरा न होने पर अब इसे सितंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि इससे पहले अगस्त 2021 तक ओपीडी भवन का निर्माण पूरा करना है, ताकि मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो जाए। पहली बैच की पढ़ाई के लिए हॉस्टल, एकेडमिक क्लास भी बनाया जाना है। इसके लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के साथ बैठक कर रणनीति तय की है। पहले चरण में जिन कार्यों को तैयार करके देना है उसमें 300 बेड का छात्रावास, सौ बेड का जूनियर रेजिडेंट का छात्रावास, 50 बेड इंटर्न पुरुष व 50 बेड इंटर्न महिला छात्रावास बनाया जाना है। इसके लिए डीएम ने कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ इकाई को निर्देश दे दिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी शुरू करने का लक्ष्य इसी वर्ष 10 अगस्त तक रखा गया है। इससे पहले ही ओपीडी भवन बनकर तैयार कर लेना है। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ को निर्देश दिया जा चुका है, जिससे ओपीडी व पठन-पाठन शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें