फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कालीकुत्ती में ट्रांसफॉर्मर जलने से 18 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम प्रयासों के बावजूद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी में निजात पाने के लिए कूलर, पंखे, एसी लगातार चल रहे हैं। जिससे ओवरलोडिंग के चलते बिजली ट्रिपिंग और ट्रांसफॉर्मरों के जलने की समस्या बढ़ गई है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को शहर के कई इलाके में दिन में पांच से छह बार बिजली कटौती हुई। वहीं शहर के कालीकुत्ती में ट्रांसफॉर्मर जलने से 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शहर के कालीकुत्ती में सोमवार की रात 12 बजे ट्रांसफॉर्मर जल जाने से करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। जिससे 250 घरों में अंधेरा पसरा रहा। उधर ग्रामीण अंचलों में भी दिन में घंटों कटौती की जा रही। जिससे किसानों की धान की नर्सरी समेत अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय एसके मिश्र ने बताया कि शहर के कालीकुत्ती में रात 12 बजे 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें