फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जर्जर तार और रोस्टिंग से बिजली आपूर्ति हो रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बिजली उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। जर्जर तार और रोस्टिंग के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। खेतों में गेहूं की फसल तैयार है, जिसकी सुरक्षा को देखते हुए दिन में 10 बजे से ही आपूर्ति बंद कर दी जाती हैं जो शाम छह बजे के करीब शुरू होती है। साढ़े सात बजे फिर रोस्टिंग हो जाती है। ऐसे ही रात में भी कई बार रोस्टिंग होती है। शनिवार को सातों तलैया में तार टूटकर शाम को गिर गया, जो 11 बजे रात में जोड़ा गया, तब आपूर्ति बहाल हुई। रविवार को भोर में 3 बजे दाउदपुर गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया तो 9 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। सोमवार को खजुरी गांव में तार टूटकर शाम को गिरा तो 9 बजे रात में बिजली मिली। इस प्रकार इधर प्रतिदिन तार टूटकर गिरने और 8 घंटे से 10 घंटे तक आपूर्ति ठप रहती है। जर्जर तार बदलने के बाबत एसडीओ आदित्य मार्कंडेय का कहना है कि विभाग को तार बदलने के लिए जानकारी दी गई है। बजट उपलब्ध नहीं है। जमालपुर फीडर का तार बजट मिलने पर बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें