फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 196 गांवों के 381 मजरों में बांस-बल्ली पर टिकी आपूर्ति, 17 में बिजली पहुंची ही नहीं

विज्ञापन
लोहे के खंभे से केबल के माध्यम से हो रही बिजली आपूर्ति। संवाद
विज्ञापन
बदलापुर। तीन ब्लॉकों के 196 गांवों के 381 मजरों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। जबकि 17 मजरों में बिजली पहुंची ही नहीं। इसके चलते ज्यादातर मजरों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई जगहों पर तार-खंभे जर्जर हो चुके हैं। इससे आए दिन आपूर्ति बाधित होती रहती है। जून में जिला मुख्यालय पर आयोजित विकास समिति की बैठक में विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण का मुद्दा उठाया था। इसे संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग ने तीन महीने में सर्वे कराया तो पता चला कि बदलापुर ब्लॉक के 179, महराजगंज के 158 और बक्शा ब्लाॅक के 44 मजरों में या बांस, बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई जगह तार-खंभों को बदलने की भी जरूरत है। इन मजरों में सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए 65 नए और 62 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि करने की जरूरत है। अभी क्षेत्र में 17 ऐसे नए मजरे हैं, जहां बिजली पहुंची ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें