फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 6 करोड़ से अली खानपुर में बनेगा विद्युत उप केंद्र, दूर होगी ट्रिपिंग की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भीषण गर्मी से हो रही असमय बिजली कटौती, ओवरलोडिंग, लो वोल्टेज, शटडाउन व ब्रेक डाउन की समस्या से शहर के लोगों को निजात मिलने वाली है। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शहर के अली खानपुर में बनने वाले उपकेंद्र के लिए ऊर्जा मंत्री को प्रस्ताव भेजा था जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि भी चिन्हित हो चुकी है जो प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


शहर के अली खानपुर में खेल मंत्री ने 33/11 केवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र बनने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को प्रस्ताव भेजा था। इस उपकेंद्र से करीब 22000 उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसमें करीब 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खेलमंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के शहर के विद्युत उपकेंद्रों से चलने वाले फीडरों पुरानी बाजार व वर्ड बैंक फीडरों पर लोड अधिक रहता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता ओवरलोडिंग व मनमाने बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है। इस विद्युत उपकेंद्र के बनने से बिजली से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र बनवाने के लिए आम जनता द्वारा वर्षों से मांग की जा रही है। इस विद्युत उपकेंद्र से शहरी क्षेत्र बेगमगंज, बड़ी मस्जिद, उर्दू बाजार, शकरमंडी, पुरानी बाजार, पान दरीबा, अहियापुर आदि मोहल्लों को बिजली की आपूर्ति होगी। इससे किसानों को सुविधा व सहूलियत मिलेगी जिससे फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त आए दिन भीषण गर्मी में फुंक रहे ट्रांसफार्मर में कमी आएगी।
जनता की लंबे समय से क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग थी। इसके लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। ये किसानों व व्यापारियों समेत सभी वर्गों के लोगों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। - गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें