सदर विधान सभा क्षेत्र के शेखपुर असरफपुर गांव के लखनापारा दलित बस्ती के
लोगों ने सोमवार को विद्युतीकरण कराने की मांग को लेकर नहर की पुलिया के
पास प्रदर्शन किया। विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने
आरोप लगाया कि विधायक अपना वादा भूल गए।
चुनाव के समय उन्होंने वादा किया
था कि चुनाव जीतने के बाद गांव में विद्युतीकरण करवा दूंगा। लेकिन चुनाव
जीतने के बाद आज तक वह गांव में दिखे तक नहीं। गांव के लोग कई बार विधायक
से मिले लेकिन हमेशा आश्वासन ही मिला। उन्होंने दलित बस्ती के लोगों के साथ
भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया।
गांव निवासी अनिल कुमार के नेतृत्व
में सोमवार को गांव के लोग नहर की पुलिया पर पहुंच गए। रास्ता जाम कर सदर
विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथ
में लापता विघायक की तलाश लिखी तख्तियां ले रखी थी।
तख्ती पर लिखे नारे के
साथ करीब दो घंटे तक गांव के लोग नहर की पुलिया पर नारेबाजी करते रहे। गांव
के लोगों का कहना है कि विधायक ने दलित बस्ती में बिजली पहुंचाने का वादा
किया था लेकिन आज तक गांव के लोग अंधेरे में हैं। चुनाव जीतने के बाद
विधायक आज तक गांव में कभी नहीं आए।
है कि
मुस्लिम बस्ति में विधुतीकरण करा दिया है। दलित बस्ती के साथ भेदभाव किया
गया। दलित बस्ती के लोग आज भी डिबरी व लालटेन जला कार रात विता रहे है।
इससे पढ़ने वाले बच्चों को तमाम समस्याए उठानी पड़ रही है। विरोध प्रदर्शन
करने वालों में मुन्ना लल, बाबू लाल, प्रदीप कुमार, राजू, जोखू, छबई,
बच्चन, धारी आशुतोष सिंह आदि रहे।