फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घूस मांगने का आरोप लगाकर बिजली कर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के दलपतपट्टी गांव के लोगों ने बिजली विभाग के एक कर्मी पर रिश्वत मांगने और उसी आधार पर मीटर लगाने, रिश्वत न देने पर जबरदस्ती लोड बढ़ाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की शाम को एक ग्रामीण ने कर्मी को पीट दिया। इस दौरान काफी विवाद भी हुआ। कर्मी की तहरीर पर जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को मीटर विभाग में तैनात कर्मी जितेंद्र यादव को कोतवालपुर गांव के एक युवक ने पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। जितेंद्र यादव की तहरीर पर उक्त युवक पर मुकदमा दर्ज हो गया। शनिवार को गांव की विश्वकर्मा बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि जितेंद्र यादव गांव के लोगों से मीटर लगाने के नाम पर कही पांच सौ तो कही एक हजार रुपये मांग रहा था। जो व्यक्ति पैसा नहीं दे रहा था तो उसका लोड बढ़ाने की धमकी दे रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने कहा कि विवाद के दौरान पिटाई का मामला सामने आया। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें